2 घंटे 44 मिनट की ऐसी पॉलिटिकल एक्शन-थ्रिलर, क्लाइमैक्स देख घूम जाएगा दिमाग; 8 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तूफान

0 42

अगर आप राजनीति, सस्पेंस, एक्शन और थ्रिल से भरपूर फिल्मों के शौकीन हैं, तो साउथ सिनेमा की यह दमदार फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। साल 2018 में रिलीज हुई यह तमिल पॉलिटिकल एक्शन-थ्रिलर शुरुआत से लेकर आखिर तक दर्शकों को बांधे रखती है। फिल्म की कहानी सत्ता, भ्रष्ट राजनीति और सिस्टम के खेल के इर्द-गिर्द घूमती है, जबकि इसका क्लाइमैक्स दर्शकों को पूरी तरह चौंका देता है।

हम बात कर रहे हैं साउथ सुपरस्टार विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सरकार’ की, जिसने रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचा दिया था।

विजय की 62वीं फिल्म बनी थी बड़ी हिट

फिल्म ‘सरकार’ का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया था। इस फिल्म में विजय के साथ कीर्ति सुरेश और वरलक्ष्मी सरथकुमार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। खास बात यह रही कि मुरुगादॉस और विजय की यह साथ में तीसरी फिल्म थी।

‘सरकार’ विजय के करियर की 62वीं फिल्म थी और शुरुआत में इसका टाइटल ‘थलपति 62’ रखा गया था। बाद में इसे ‘सरकार’ नाम दिया गया।

राजनीति और वोटिंग सिस्टम पर आधारित है कहानी

फिल्म की कहानी सुंदर रामास्वामी नाम के एक एनआरआई बिजनेसमैन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अमेरिका से तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए चेन्नई आता है। लेकिन जब वह मतदान केंद्र पहुंचता है तो उसे पता चलता है कि उसके नाम पर पहले ही कोई वोट डाल चुका है।

इसके बाद वह इस मामले की जांच शुरू करता है और यहीं से कहानी में भ्रष्ट राजनीति, सत्ता के खेल और सिस्टम की सच्चाई सामने आने लगती है। फिल्म में कई ऐसे ट्विस्ट और टर्न आते हैं, जो दर्शकों को आखिर तक सीट से बांधे रखते हैं।

विवादों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुपरहिट

‘सरकार’ रिलीज से पहले और बाद में कई विवादों में भी रही, लेकिन इसका असर फिल्म की कमाई पर नहीं पड़ा। दिवाली वीक में 6 नवंबर 2018 को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

करीब 110 से 130 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 243 से 253 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही यह साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में शामिल हो गई थी।

ओटीटी पर यहां देख सकते हैं फिल्म

फिल्म को आईएमडीबी पर 6.7 की रेटिंग मिली है। अगर आपने अब तक ‘सरकार’ नहीं देखी है, तो आप इसे जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

इन दिनों विजय के तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के बाद फिल्म के कई राजनीतिक और दमदार डायलॉग वाले सीन सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहे हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.