विराट कोहली ने बनाया नया इतिहास, IPL में धोनी-रोहित को पीछे छोड़ बने नंबर-1 खिलाड़ी

0 21

रायपुर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने IPL इतिहास में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरते ही विराट ने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विराट कोहली अब इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने अपना 279वां IPL मैच खेला और इसी के साथ इतिहास रच दिया।

धोनी और रोहित को छोड़ा पीछे

इससे पहले IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के नाम था। दोनों खिलाड़ियों ने 278-278 मुकाबले खेले थे। अब विराट कोहली 279 मैचों के साथ इस सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी:

  • 279 — विराट कोहली
  • 278 — रोहित शर्मा
  • 278 — एमएस धोनी
  • 265 — रवींद्र जडेजा
  • 257 — दिनेश कार्तिक

एक ही टीम के लिए खेलकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

विराट कोहली का यह रिकॉर्ड इसलिए भी बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने अपने सभी 279 मुकाबले सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले हैं। वह IPL इतिहास के इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लीग के सभी 19 सीजन एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं।

एक ही टीम के लिए सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी विराट पहले स्थान पर हैं।

  • विराट कोहली (RCB) — 279
  • सुनील नरेन (KKR) — 199
  • कायरन पोलार्ड (MI) — 189
  • जसप्रीत बुमराह (MI) — 156

अब 300 मैच के ऐतिहासिक आंकड़े पर नजर

विराट कोहली की नजर अब IPL में 300 मैच खेलने के ऐतिहासिक आंकड़े पर टिकी हुई है। मौजूदा फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए वह अगले सीजन यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

रनों के मामले में भी सबसे आगे हैं विराट

विराट कोहली IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अब तक 39.64 की औसत और 133.90 के स्ट्राइक रेट से 9040 रन बनाए हैं।

सबसे ज्यादा IPL रन बनाने वाले बल्लेबाजों में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 7289 रन दर्ज हैं। वहीं शिखर धवन 6768 रन के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.