भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू की मौत मामला: पति समर्थ सिंह और सास पर FIR दर्ज, दहेज प्रताड़ना और हत्या की धाराएं शामिल

0 23

भोपाल: राजधानी भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मृतका के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबला सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में दहेज प्रताड़ना और हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है, जिससे पूरे प्रकरण ने गंभीर रूप ले लिया है।

परिजनों के दबाव के बाद दर्ज हुई FIR
भोपाल: मृतका के परिजनों द्वारा लगातार कार्रवाई की मांग के बाद पुलिस ने देर रात यह एफआईआर दर्ज की। परिजनों ने अंतिम संस्कार रोककर भी न्याय की मांग की थी। वे लंबे समय से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे और कमिश्नर कार्यालय तक पहुंचे थे।

फांसी से मौत, लेकिन प्रताड़ना का आरोप
पुलिस जांच में शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ट्विशा शर्मा की मौत फांसी लगाने से हुई है। हालांकि परिजनों का आरोप है कि यह मामला केवल आत्महत्या नहीं है, बल्कि लंबे समय से चल रही दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न का परिणाम है। इसी आधार पर इसे हत्या और प्रताड़ना से जुड़ा मामला माना जा रहा है।

पति पर लगातार प्रताड़ना का आरोप
मृतका के परिजनों ने बताया कि ट्विशा शर्मा ने अपने भाई को फोन पर बताया था कि उसे पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि पति समर्थ सिंह लगातार उसे अपमानित करता था और छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ना बढ़ती जा रही थी। मृतका के भाई, जो सेना में मेजर हैं, ने भी पुलिस को यह जानकारी दी है।

शादी के बाद बढ़ा विवाद
ट्विशा शर्मा की शादी 12 दिसंबर 2025 को क्रिमिनल वकील समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों की मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। शादी के बाद से ही विवाद और तनाव की स्थिति बनने की बात सामने आ रही है, जिसे लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस कर रही कई पहलुओं पर जांच
कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, जबकि परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.