किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 20 मई को लगेगा किसान दिवस, विकास भवन में सुनवाई करेगी प्रशासनिक टीम

0 175

गौतमबुद्धनगर: जनपद के किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 20 मई 2026 को किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विकास भवन स्थित सभागार में सुबह 11 बजे आयोजित होगा, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी किसानों की शिकायतें सुनेंगे और मौके पर समाधान सुनिश्चित करेंगे।

उप कृषि निदेशक गौतमबुद्धनगर राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान दिवस प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित किया जाता है, ताकि कृषकों से जुड़े मुद्दों का प्रभावी निस्तारण किया जा सके। उन्होंने जनपद के सभी किसानों से निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखने की अपील की है।

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसान दिवस में सभी अधिकारी स्वयं उपस्थित रहें और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करें। प्रशासन की ओर से यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो।

कृषि विभाग के अनुसार, किसान दिवस के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं, कृषि तकनीकों और विभागीय सुविधाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.