प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण

0 23

गौतमबुद्धनगर: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले के पात्र बच्चे और उनके अभिभावक 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिला प्रोबेशन अधिकारी गौतमबुद्धनगर मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने कम आयु में विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हों या समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य किए हों।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बहादुरी, समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। चयनित बच्चों को प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाता है।

अधिकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 से संबंधित विस्तृत जानकारी और पात्रता मानदंड आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट: awards.gov.in

जिला प्रशासन ने ऐसे सभी प्रतिभाशाली एवं योग्य बच्चों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.