11 साल बाद टूटी शादी, अब खुलकर बोलीं टॉप डायरेक्टर की बेटी पूजा भट्ट—‘रिश्ता खत्म होने की वजह कोई और नहीं, अकेलापन था’

0 13

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री और फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने पूर्व पति मनीष मखीजा के साथ खत्म हुए 11 साल लंबे रिश्ते पर पहली बार खुलकर बात की और अलग होने की असली वजह भी बताई।

‘रिश्ते में था भावनात्मक अकेलापन’
पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके और मनीष मखीजा के बीच न तो किसी तरह का विवाद था और न ही किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से रिश्ता टूटा। उन्होंने कहा कि असल समस्या भावनात्मक अकेलेपन की थी, जो धीरे-धीरे रिश्ते के बीच बढ़ता गया।

‘एक छत के नीचे रहते हुए भी दूर हो गए थे हम’
पूजा भट्ट ने कहा कि समय के साथ दोनों एक-दूसरे से भावनात्मक रूप से दूर होते चले गए। उन्होंने कहा कि शुरुआत में रिश्ता दोस्ती और भरोसे पर टिका था, लेकिन बाद में स्थिति ऐसी हो गई कि एक ही घर में रहते हुए भी दोनों के बीच दूरी बढ़ती गई।

‘मैं खुद को खो बैठी थी’
अभिनेत्री ने भावुक होते हुए कहा कि उस दौर में वह खुद को एक महिला के तौर पर खो चुकी थीं। उन्होंने कहा कि रिश्ते को जारी रखना उनके लिए सही नहीं था, क्योंकि वह झूठ के सहारे जीवन नहीं जी सकती थीं और उन्हें अपनी पहचान वापस पाने की जरूरत थी।

बच्चों की चाह न होना भी बना कारण
पूजा भट्ट ने यह भी बताया कि वह कभी मां नहीं बनना चाहती थीं, जिसका असर भी उनके रिश्ते पर पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्हें बच्चों से प्यार है, लेकिन उन्होंने कभी मातृत्व की इच्छा महसूस नहीं की, जिससे जीवन के फैसले लेना उनके लिए स्पष्ट होता गया।

‘अब खुद के साथ सबसे सच्चा रिश्ता’
पूजा भट्ट ने कहा कि अब वह अपनी जिंदगी में खुद के साथ सबसे मजबूत और सच्चा रिश्ता महसूस करती हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह अब किसी भी रिश्ते में नाखुशी या दोष देने की स्थिति में नहीं रहना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने अलग होने का निर्णय लिया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.