मुंबई से बनारस, गोरखपुर और पाटलिपुत्र जाने वाली ट्रेनों के समय में बड़ा बदलाव, रेलवे ने जारी की नई टाइमिंग लिस्ट

0 13

मुंबई: मध्य रेलवे के कल्याण–इगतपुरी सेक्शन में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने के चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। इस वजह से मुंबई से उत्तर भारत की ओर जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों पर असर
रेलवे प्रशासन के अनुसार, कल्याण–इगतपुरी सेक्शन पर जारी तकनीकी कार्य के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। इस रूट से गुजरने वाली यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाली कई ट्रेनें देरी से रवाना होंगी। प्रयागराज डिविजन ने प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी कर दी है।

कई प्रमुख ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव
6 जून को चलने वाली ट्रेन नंबर 12322 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–हावड़ा मेल अपने निर्धारित समय 22:15 बजे के बजाय 3 घंटे 15 मिनट की देरी से 01:30 बजे रवाना होगी।
ट्रेन नंबर 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बनारस एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से 01:45 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन नंबर 12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस लगभग 2 घंटे 25 मिनट की देरी से 02:00 बजे चलेगी।
वहीं ट्रेन नंबर 01079 गोरखपुर स्पेशल 5 घंटे 30 मिनट की देरी से 04:00 बजे रवाना होगी।
ट्रेन नंबर 11057 आसनसोल एक्सप्रेस भी 2 घंटे 30 मिनट की देरी से 02:00 बजे प्रस्थान करेगी।

7 जून की ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर
7 जून को ट्रेन नंबर 22177 बनारस एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से 02:15 बजे रवाना होगी।
इसी तरह ट्रेन नंबर 22538 गोरखपुर एक्सप्रेस लगभग 1 घंटा 55 मिनट की देरी से 02:30 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रियों के लिए रेलवे की अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी 139 हेल्पलाइन नंबर या आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.