Maruti Grand Vitara Hybrid खरीदने का बना रहे हैं प्लान? 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट पर जानिए कितनी बनेगी मासिक EMI
नई दिल्ली: अगर आप मारुति सुजुकी की मिड साइज एसयूवी Grand Vitara के हाइब्रिड वेरिएंट को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले इसकी ऑन-रोड कीमत, डाउन पेमेंट, मासिक ईएमआई और कुल खर्च की जानकारी जानना आपके लिए जरूरी है। दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद इस एसयूवी पर हर महीने कितनी ईएमआई देनी होगी, आइए जानते हैं।
हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत कितनी है?
मारुति सुजुकी Grand Vitara के हाइब्रिड वेरिएंट Delta Plus की एक्स-शोरूम कीमत 16.63 लाख रुपये है। दिल्ली में खरीदने पर रजिस्ट्रेशन, बीमा और टीसीएस समेत इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 19.20 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।
2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद कितनी होगी EMI?
यदि खरीदार 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करता है, तो करीब 17.20 लाख रुपये का वाहन ऋण लेना होगा। अगर बैंक यह ऋण 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 7 वर्षों के लिए मंजूर करता है, तो हर महीने लगभग 27,677 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी।
कुल कितना खर्च आएगा?
7 साल तक 27,677 रुपये की मासिक ईएमआई चुकाने पर कुल ब्याज करीब 6.04 लाख रुपये होगा। ऐसे में एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड खर्च और ब्याज को मिलाकर Grand Vitara Hybrid की कुल लागत लगभग 25.24 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।
इन एसयूवी से है सीधी टक्कर
मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Maruti Grand Vitara का मुकाबला Tata Harrier, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Hector और Honda Elevate जैसी एसयूवी से होता है।