15 जुलाई को गौतमबुद्धनगर में लगेगा किसान दिवस, विकास भवन में सुनाई जाएंगी किसानों की समस्याएं

0 19

गौतमबुद्धनगर: किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 जुलाई 2026 को किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बुधवार सुबह 11:00 बजे विकास भवन स्थित सभागार कक्ष में आयोजित होगा।

हर माह तीसरे बुधवार को होता है आयोजन

उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय के निकट प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें कृषि एवं कृषक कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है।

कृषि विभाग के अधिकारी रहेंगे मौजूद

किसान दिवस के दौरान कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में किसान अपनी कृषि संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे और विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

उप कृषि निदेशक ने जनपद के सभी किसान भाइयों और कृषक प्रतिनिधियों से 15 जुलाई को विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित किसान दिवस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है, ताकि वे कृषि एवं कृषक कल्याण से संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के साथ अपनी समस्याओं का समाधान भी करा सकें।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.