अब एक क्लिक में मिलेगी सरकारी योजनाओं की सही जानकारी, उत्तर प्रदेश सूचना विभाग ने लॉन्च किया आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’

0 26

गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों की प्रामाणिक एवं विश्वसनीय जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’ की शुरुआत की है। इस संबंध में अपर निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पहल सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रमाणिक जानकारी लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए की गई है।

सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की मिलेगी प्रमाणिक जानकारी

अपर निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित तथा पूर्ण किए गए प्रमुख विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न महत्वपूर्ण उपलब्धियों की संक्षिप्त जानकारी तैयार कर सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’ के माध्यम से साझा की जाएगी। इसका उद्देश्य प्रदेश और जनपदों में हुए विकास कार्यों तथा सरकारी उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर आमजन तक पहुंचाना है।

जनपद की विकास यात्रा भी होगी प्रदर्शित

उन्होंने बताया कि इस आधिकारिक मंच के माध्यम से जनपदों की विकास यात्रा, विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर प्रमाणिक और अद्यतन जानकारी उपलब्ध हो सके।

आमजन से की गई सब्सक्राइब करने की अपील

अपर निदेशक ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’ को अधिक से अधिक संख्या में सब्सक्राइब करें और सरकार की योजनाओं, नीतियों तथा विकास कार्यों से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी नियमित रूप से प्राप्त करें।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.