18 जुलाई को गौतमबुद्धनगर आएंगे राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम, समीक्षा बैठक के बाद करेंगे प्रेस वार्ता

0 34

गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम 18 जुलाई (शनिवार) को गौतमबुद्धनगर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत लंबित मामलों की समीक्षा करेंगे, मीडिया से संवाद करेंगे और विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण भी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य सूचना आयुक्त अपराह्न 3 बजे गौतमबुद्ध तकनीकी विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) के गेस्ट हाउस में राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और जीबीटीयू के जन सूचना अधिकारियों तथा प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

लंबित आरटीआई मामलों की होगी समीक्षा

बैठक में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत जनपद में लंबित सूचना आवेदन, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग में लंबित द्वितीय अपीलों और शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर विस्तृत समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

शाम 4 बजे होगी प्रेस वार्ता

समीक्षा बैठक के बाद राज्य सूचना आयुक्त अपराह्न 4 बजे मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता करेंगे। इस दौरान सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और समीक्षा बैठक से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।

तहसील और पुलिस आयुक्त कार्यालय का करेंगे निरीक्षण

प्रेस वार्ता के बाद राज्य सूचना आयुक्त जनपद की किसी एक तहसील तथा पुलिस आयुक्त कार्यालय के जन सूचना प्रकोष्ठ का निरीक्षण भी करेंगे। निरीक्षण के दौरान सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया जाएगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.