6500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और 144Hz डिस्प्ले… Tecno का नया 5G फोन लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर सभी फीचर्स
नई दिल्ली: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में टेक्नो ने अपना नया प्रीमियम 5जी स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को दमदार बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और मीडियाटेक के नए प्रोसेसर के साथ पेश किया है। फोन की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 21 जुलाई से शुरू होगी।
कीमत और उपलब्धता
Tecno Camon 50 Ultra के 8GB रैम वेरिएंट की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये (कूपन डिस्काउंट के साथ) रखी गई है। स्मार्टफोन की पहली सेल 21 जुलाई से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी।
डिस्प्ले में मिलेगा प्रीमियम अनुभव
फोन में 6.78 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1208×2644 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है, जिससे डिस्प्ले बेहतर विजुअल अनुभव देने का दावा करती है।
MediaTek का नया प्रोसेसर, 16GB तक रैम का सपोर्ट
Tecno Camon 50 Ultra में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB LPDDR5X रैम के साथ 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है, यानी जरूरत पड़ने पर कुल 16GB तक रैम का अनुभव मिल सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HiOS 16 पर काम करता है।
50MP सेल्फी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT700C प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का 3x टेलीस्कोप पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
6500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग
स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने के लिए डिजाइन की गई है।
मजबूती और सुरक्षा का भी रखा गया ध्यान
फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है। इसके अलावा यह IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
Tecno Camon 50 Ultra के प्रमुख फीचर्स
- 6.78 इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले
- 144Hz रिफ्रेश रेट
- MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर
- 8GB रैम + 8GB वर्चुअल रैम
- 50MP फ्रंट कैमरा
- 50MP + 50MP + 8MP ट्रिपल रियर कैमरा
- 6500mAh बैटरी
- 45W फास्ट चार्जिंग
- Android 16 आधारित HiOS 16
- IP66 + IP68 + IP69 और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन