9 महीने बाद भी OTT पर छाई यह फिल्म, 50 लाख के बजट से कमाए 120 करोड़; IMDb पर भी मिली शानदार रेटिंग

0 25

नई दिल्ली: बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फिल्मों के बीच एक छोटी गुजराती फिल्म ने ऐसा कमाल किया कि बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी तक हर जगह अपनी अलग पहचान बना ली। करीब 9 महीने पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने बेहद कम लागत में रिकॉर्डतोड़ कमाई की और अब भी ओटीटी पर दर्शकों की पसंद बनी हुई है।

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसे महज 50 लाख रुपये के बजट में बनाया गया था, लेकिन इसने दुनियाभर में लगभग 120 करोड़ रुपये का कारोबार कर सभी को चौंका दिया। रिलीज के कई महीने बाद भी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगातार ट्रेंड कर रही है।

कम बजट में बनी फिल्म ने रचा इतिहास

यह फिल्म गुजराती भाषा की भक्ति-प्रधान ड्रामा है, जिसे पहले क्षेत्रीय भाषा में रिलीज किया गया। बाद में इसका हिंदी डब संस्करण भी दर्शकों के सामने आया। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म ने ओटीटी पर भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की और आज भी टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एक रिक्शा चालक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जल्दी अमीर बनने की चाह में एक दूरदराज के फार्महाउस तक पहुंच जाता है। वहां उसके जीवन में ऐसा मोड़ आता है, जहां उसे भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन होते हैं। इसके बाद वह आत्मचिंतन, पश्चाताप और जीवन में बदलाव की आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ता है।

यह है फिल्म का नाम

इस फिल्म का नाम ‘लालो: कृष्ण सदा सहायते’ (Laalo: Krishna Sada Sahaayate) है। इसका निर्देशन अंकित सखिया ने किया है। फिल्म में रीवा राछ, श्रुहद गोस्वामी और करण जोशी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

ओटीटी पर भी बरकरार है जलवा

10 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म का हिंदी संस्करण 9 जनवरी 2026 को आया था। थिएटर के बाद 6 मार्च 2026 को इसकी ओटीटी रिलीज हुई। रिलीज के कई महीने बाद भी यह फिल्म Sony LIV पर टॉप-10 ट्रेंडिंग फिल्मों में बनी हुई है। साथ ही IMDb पर इसे 8.1 की प्रभावशाली रेटिंग भी मिली है।

बजट से 200 गुना ज्यादा कमाई

करीब 50 लाख रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने लगभग 120 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। यानी इसने अपने बजट से करीब 200 गुना ज्यादा कमाई कर एक शानदार उदाहरण पेश किया। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिसकी बदौलत यह ओटीटी पर भी लगातार लोकप्रिय बनी हुई है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.