महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य, 22 जुलाई को गौतमबुद्धनगर में होगी जनसुनवाई

0 45

गौतमबुद्धनगर: जनपद की महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला की अध्यक्षता में 22 जुलाई 2026 को महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे से विकास भवन सभागार में होगा, जहां महिलाओं से जुड़े मामलों पर सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

22 जुलाई को विकास भवन में होगा आयोजन

जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में महिलाओं की शिकायतों, समस्याओं और सुझावों को सुना जाएगा। प्राप्त मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

महिलाओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे राज्य महिला आयोग के समक्ष रखें, ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.