‘निरहुआ ने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया था’, पाखी हेगड़े के खुलासे पर चौंकीं आम्रपाली, भावुक होकर रो पड़ीं एक्ट्रेस
मुंबई: भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में पाखी हेगड़े ने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने शो में मौजूद सभी को हैरान कर दिया। पाखी ने बताया कि एक समय निरहुआ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। यह सुनकर आम्रपाली दुबे के चेहरे पर भी हैरानी साफ नजर आई। वहीं, निरहुआ के सामने यह बात उठी तो वह पानी पीते नजर आए।
पाखी ने बताया- रिश्ता सिर्फ काम तक सीमित नहीं था
‘भोजपुरी बवाल’ में पाखी हेगड़े बतौर मेहमान पहुंचीं। शो के दौरान शुभांकर मिश्रा ने उनसे निरहुआ के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया। उनसे पूछा गया कि क्या दोनों की जोड़ी सिर्फ व्यावसायिक थी।
पाखी ने जवाब दिया कि उनका और निरहुआ का रिश्ता केवल काम तक सीमित नहीं था। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा का रिश्ता था। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या निरहुआ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था, तो पाखी ने हां में जवाब दिया।
आम्रपाली ने पूछा- सीरियसली?
पाखी के इस खुलासे के दौरान आम्रपाली दुबे भी शो में मौजूद थीं। उनके जवाब से आम्रपाली चौंक गईं और उन्होंने हैरानी जताते हुए पूछा कि क्या यह सच में हुआ था। इसी बीच निरहुआ की शो में एंट्री हुई।
निरहुआ को सामने देखते ही पाखी भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। निरहुआ ने भी उन्हें भावुक होकर गले लगाया। शो का यह पल अब चर्चा में है।
सवाल सुनते ही पानी पीने लगे निरहुआ
निरहुआ की एंट्री के बाद शुभांकर मिश्रा ने उनसे सीधे पाखी के खुलासे को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि क्या एक समय निरहुआ को पाखी से प्यार हुआ था और क्या उन्होंने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था।
सवाल सुनते ही निरहुआ ने पानी का गिलास उठा लिया और पानी पीने लगे। उनके इस अंदाज ने शो के माहौल को और दिलचस्प बना दिया।
निरहुआ-पाखी की जोड़ी कभी थी बेहद चर्चित
भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ और पाखी हेगड़े की जोड़ी एक समय काफी लोकप्रिय रही है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया। अब कई साल बाद दोनों की पुरानी केमिस्ट्री और रिश्ते से जुड़े खुलासे रियलिटी शो में चर्चा का विषय बन गए हैं।
आम्रपाली से भी रिश्ते को लेकर हुए सवाल
‘भोजपुरी बवाल’ के हालिया एपिसोड में आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिश्ते को लेकर भी उनसे कई सीधे और तीखे सवाल किए गए। शुभांकर मिश्रा ने आम्रपाली से पूछा कि क्या निरहुआ उनके भाई हैं। इस पर आम्रपाली ने उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया।
इसके बाद शो में निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते को लेकर अन्य सवाल भी किए गए। लगातार सवालों के बीच आम्रपाली नाराज हो गईं और उन्होंने एंकर को अपने बारे में कुछ भी कहने से पहले सोचने की हिदायत दी।