8,000mAh बैटरी के साथ Vivo का धांसू 5G फोन लॉन्च, Snapdragon प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले से लैस, कीमत भी जानें
नई दिल्ली: Vivo ने चीन में अपनी Y-सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo Y600i लॉन्च कर दिया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.87 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में Snapdragon प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल कैमरा और IP68/IP69 रेटिंग जैसी खूबियां भी मिलती हैं।
Vivo Y600i के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Vivo Y600i में 6.87 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1592 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 1,300 निट्स है और इसमें DC डिमिंग का सपोर्ट मिलता है। आंखों की सुरक्षा के लिए फोन को सॉफ्टवेयर स्तर पर लो ब्लू-लाइट प्रोटेक्शन के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है।
फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W तक वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है। कंपनी के मुताबिक, 1,500 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी अपनी 80 प्रतिशत क्षमता बरकरार रख सकती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर फोन 25 घंटे तक शॉर्ट वीडियो प्लेबैक और 16 घंटे तक नेविगेशन का बैकअप दे सकता है।
Snapdragon प्रोसेसर के साथ मिलेगा 5G सपोर्ट
Vivo Y600i में क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, रैम एक्सपेंशन फीचर की मदद से रैम को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन में डुअल-सिम 5G, Bluetooth 5.1, USB Type-C और इंफ्रारेड ब्लास्टर जैसे कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं।
50MP कैमरा और मजबूत बिल्ड
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सपोर्ट वाला कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सुरक्षा के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
मजबूती के लिए Vivo Y600i को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। फोन SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस के लिए भी प्रमाणित है।
Vivo Y600i की कीमत
Vivo Y600i को चीन में 1,999 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 24,000 रुपये के बराबर है। यह कीमत 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की है। फोन Stardust, Sky Blue और Midnight Black रंगों में उपलब्ध कराया गया है।