बारिश से फसल बर्बाद हुई तो 72 घंटे में करें ये काम! किसानों के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर, देरी हुई तो बीमा लाभ पर पड़ सकता है असर

0 34

गौतमबुद्धनगर: 26 और 27 सितंबर 2026 को हुई बारिश से फसलों को नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए जरूरी सूचना है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकृत किसानों को फसल क्षति की जानकारी 72 घंटे यानी तीन दिन के भीतर दर्ज करानी होगी। उप कृषि निदेशक गौतमबुद्धनगर विवेक दुबे ने किसानों से निर्धारित समय-सीमा के अंदर सूचना देने की अपील की है।

14447 पर दर्ज कराएं फसल नुकसान की सूचना

किसान फसल में हुए नुकसान की सूचना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा किसान ए.आई.सी. के प्रबंधक देवराज सिंह से मोबाइल नंबर 7906769211 पर सीधे संपर्क करके भी फसल क्षति की जानकारी दे सकते हैं।

धान और बाजरा हैं अधिसूचित फसलें

गौतमबुद्धनगर में खरीफ सीजन के लिए धान और बाजरा अधिसूचित फसलें हैं। निर्धारित समय के भीतर किसानों से प्राप्त होने वाली फसल क्षति की सूचनाओं के आधार पर संबंधित बीमा कंपनी की टीम खेतों पर जाकर नुकसान का भौतिक सत्यापन और सर्वेक्षण करेगी।

सर्वे के बाद तय होगी बीमा राशि

फसल नुकसान के भौतिक सत्यापन और सर्वेक्षण के बाद तैयार की गई आकलन रिपोर्ट के आधार पर किसानों को नियमानुसार अग्रिम बीमा राशि का भुगतान किया जाएगा। ऐसे में बारिश से प्रभावित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पंजीकृत किसानों के लिए 72 घंटे के भीतर नुकसान की सूचना दर्ज कराना जरूरी है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.