लंबित चालानों के मामलों का होगा निस्तारण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर की ओर से आयोजित इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य मोटर वाहन चालानों से जुड़े लंबित मामलों का निस्तारण करना है। यह आयोजन जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में किया जा रहा है।
शनिवार को सुबह 10 बजे से होगी सुनवाई
विशेष लोक अदालत 28 नवंबर, शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर, सूरजपुर में सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मोटर वाहन चालानों से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण के लिए इस आयोजन की जानकारी दी है।