CM उद्धव ठाकरे के विरुद्ध मामला दर्ज, कोरोना नियमों के उल्लंघन का आरोप

0 616

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ मुंबई के मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कोरोना नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज करवाया है।

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने बीती रात आनलाइन दर्ज शिकायत में कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। फेसबुक लाइव के जरिए जनता से बातचीत करते हुए भी मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह कोरोना से परेशान हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने कई शिवसैनिकों से मुलाकात की। कोरोना नियमों के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित है तो वह किसी से मिल नहीं देख सकता। मरीज को आइसोलेशन में रहना पड़ता है। ख़बरों में देखा जा रहा है कि मुख्यमंत्री सभी से मिल रहे हैं। इसी आधार पर तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने मालाबार पुलिस स्टेशन में आनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

उल्लेखनीय है कि कल रात में 9 बजकर 47 मिनट पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सरकारी आवास खाली कर दिया था। सरकारी आवास छोड़ते समय मालाबार स्थित वर्षा बंगले के बाहर भारी भीड़ थी। मुख्यमंत्री यहां सभी से मिले। इसके बाद मुख्यमंत्री मालाबार हिल से बांद्रा स्थित अपने निजी आवास मातोश्री बंगले तक खुद की कार से सफर किया था। इस सफर में जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया था। मातोश्री बंगले पर पहुंचने के बाद वहां भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.