कोरोना ताजा अपडेट: देश में 24 घंटे में कोरोना के 18,840 नए मरीज मिले, 43 मरीजों की मौत

0 710

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में शनिवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 18,840 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 16,104 है, जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित 43 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़ 29 लाख 53 हजार 980 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.51 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख 25 हजार 028 पहुंच गई है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.14 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 4 लाख 54 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 86 करोड़ 61 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.