सरकार का बड़ा फैसला: 15 जुलाई से 18-59 साल के लोगों को मुफ्त में मिलेगी बूस्टर खुराक

0 620

नई दिल्ली: देश में चौथी लहर की आशंका के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने 15 जुलाई से 18-59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को कोविड के टीके की मुफ्त एहतियाती खुराक उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए सरकार ने कोविड की एहतियाती खुराक को बढ़ावा देने के लिए अमृत महोत्सव के रूप में इस अभियान को चलाने का फैसला किया है. हम इस अभियान को अगले 75 दिनों में पूरा करने का प्रयास करेंगे।

आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते ही कोविड टीकों की दूसरी ऐहतियाती खुराक के बीच के अंतर को 9 महीने से घटाकर 6 महीने कर दिया है. यानी दूसरे इंजेक्शन के छह महीने बाद बूस्टर डोज ली जा सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.