उत्तराखंड: साध्वी प्राची ने धमकी मिलने के बाद मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मांगी सुरक्षा

0 606

देहरादून: विश्व हिन्दू परिषद की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी डॉ. प्राची को धमकी भरे पत्र मिलने के बाद गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर सुरक्षा की मांग की है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद साध्वी प्राची में बताया कि 21 जुलाई को सुबह हरिपुर कलां स्थित वैदिक निकेतन आश्रम में पाकिस्तानी भाषा में धमकी भरा पत्र मिला था। जिसे लेकर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है।

साध्वी ने कहा कि उर्दू के जानकारों से पत्र के विषय में जानकारी जुटाई गई, तो पत्र में सर तन से जुदा,उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र भी किया गया है। साध्वी ने यह भी बताया कि इस तरह की धमकी उन्हें पहले भी मिल चुकी है। पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि सर तन से जुदा।

पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को दी गई धमकी से जोड़कर इस पत्र को देखा जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.