अग्निवीर भर्ती रैली के लिए आज से ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ, भोपाल के लाल परेड मैदान पर 27 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक होगी भर्ती रैली

0 499

भोपाल: अग्निपथ भर्ती योजना-2022 में मध्यप्रदेश के 9 जिलों के लिये सेना में विभिन्न पदों पर अग्निवीरों की भर्ती के लिये ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया आज (शुक्रवार) से शुरू हो रही है। इच्छुक युवा आगामी 03 सितम्बर तक भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन कराने वाले अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 27 अक्टूबर से 6 नवम्बर, 2022 तक भोपाल के लाल परेड मैदान में होगी।

रिक्रूटमेंट आर्मी ऑफिस भोपाल के डायरेक्टर कर्नल रैंजी जार्ज ने बताया कि भोपाल, बैतूल, छिन्दवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा जिलों के पुरूष उम्मीदवारों के लिये अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर-कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड्समेन की सेना भर्ती रैली अक्टूबर-नवम्बर माह में की जाएगी।

उन्होंने अग्निपथ भर्ती योजना में पंजीयन ऑनलाइन ही होगा। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर 5 अगस्त से 3 सितम्बर, 2022 तक पंजीयन करा सकते हैं। पंजीकृत अभ्यर्थियों को 7 से 11 सितम्बर तक ई-मेल द्वारा प्रवेश-पत्र भेजे जाएंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.