डोर्नियर सर्विलांस प्लेन ने पाकिस्तानी जंगी जहाज को खदेड़ा भारतीय सीमा से बाहर

0 571

नई दिल्ली: भारत की समुद्री सीमा में घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी जंगी जहाज को इंडियन कोस्ट गार्ड के डोर्नियर सर्विलांस प्लेन ने खदेड़कर वापस भेज दिया है। पाकिस्तानी जंगी जहां गुजरात के करीब समुद्री सीमा में घुसपैठ कर रहा था। ऐसे में सीमा में निगरानी करने वाले इंडियन डोर्नियर एयरक्राफट ने पाकिस्तानी जहाज आलमगीर को भारतीय सीमा से बाहर जाने की चेतावनी दी। लेकिन चेतावनी के बाद जब पाकिस्तानी जहाज ने कोई जवाब नहीं दिया तो उसे डाॅर्नियर ने बाहर खदेड़ दिया।

सूत्रों के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, पाकिस्तानी जहाज को भारत की तरफ से बड़े एक्शन का अनुमान था जिसकी वजह से वो भारतीय सीमा से बाहर निकल गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान कई बार भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर चुका है लेकिन हर बार अलग अलग तरह से भारत के कड़े एक्शन की डर से उल्टे पांव वापस हो लिया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जैसे ही पाकिस्तानी वॉरशिप आलमगीर के भारतीय सीमा में एंट्री की वैसे ही भारतीय डोर्नियर प्लेन को पता चल गया, इसके बाद डोर्नियर ने पाकिस्तानी जहाज जंगी जहाज आलमगीर को वापस जाने की चेतावनी दी। इसके बाद डोर्नियर ने पाकिस्तान के जहाज की मंशा का पता लगाने के लिए रेडियो संचार सेट पर काॅल भी किया लेकिन जब उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया तो डोर्नियर ने उसके सामने दो से तीन बार एग्रेसिव फॉर्मेशन में उड़ान भरी। इसके बाद पाकिस्तानी जहाज को पता चल गया कि अगर यहां से नहीं गए तो मुसीबत हो सकती है। ऐसे में वो जहाज भारतीय सीमा से उल्टे पांव वापस चला गया। हालांकि ऐसे में डॉर्नियर ने लगातार पाकिस्तानी जहाज पर अपनी नजर बनाए रखी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.