अमेरिका: 8 महीने की मासूम बच्ची समेत 4 भारतीय अगवा, अपहरणकर्ता हथियारों से थे लैस

0 438

नई दिल्ली. अमेरिका (America) से आ आरही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के कैलिफोर्निया (California) में 4 भारतीयों के अपहरण की संगीन सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार, इनमें 8 महीने की एक बच्ची और उसके माता-पिता भी शामिल हैं।

मामले पर मर्सिड काउंटी शेरिफ ऑफिस ने बताया कि 36 साल के जसदीप सिंह, 27 साल के जसलीन कौर, उनके 8 महीने की बच्ची आरोही ढेरी के साथ 39 साल के अमनदीप सिंह को भी यहां अगवा किया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी अपहरणकर्ता हथियारों से लैस थे।

तत्कालीन करवाई करते हुए पुलिस ने लोगों से कहा है कि, अगर आपको कोई भी सस्पेक्ट या विक्टिम कहीं दिखाई दें, तो तुरंत ही 911 पर कॉल कर इसकी जानकारी पुलिस जो दें।

पता हो कि, इससे पहले भी बीते 2019 में भारतीय मूल के एक नागरिक तुषार अत्रे को उनकी गर्लफ्रेंड की कार में मृत पाया गया था। डिजिटल मार्केटिंग कंपनी के मालिक अत्रे को उनके कैलिफोर्निया के घर से ऐसे ही अपहरणकर्ता द्वारा अगवा किया गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.