बिहार के बगहा में बांसी नदी में पलटी नाव,एक की हालत गंभीर

0 351

पटन/पश्चिम चंपारण: बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में गुरुवार सुबह धनहा थाना क्षेत्र के बरवा सिसवा घाट पर उप्र.-बिहार की सीमा पर एक नाव बांसी नदी में पलट गई। नाव पर कई लोग सवार थे।

सूचना है कि किसी को कोई क्षति नहीं पहुंची है। नाव पर सवार सभी लोगों तैरकर अपनी जान बचा ली है। हालांकि बताया जा रहा है कि हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। नाव पर छह से ज्यादा लोग सवार थे। इसके अलावा नाव पर बाइक भी लदी हुई थी और नाव ओवरलोड थी।

नाव उप्र.की ओर से बिहार लौट रही थी। इस दौरान बिहार की सीमा पर पहुंचते ही नाव पलट गई। हादसे में नाव समेत बाइक बह गयी जिसका पता नहीं चल पाया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.