भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा रद्द? आखिर मेलबर्न में किस बात से है दोनों टीमों को खतरा

0 473

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में खेले जा रहे टी 20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच महा मुकाबला होने वाला है। यह मैच मेलबर्न (Melbourne) के मैदान पर खेला जाने वाला है। इस मैच पर दुनियाभर के फैंस की नज़र रहने वाली है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। लेकिन, इस मैच पर पहले से ही संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि, रविवार को खेला जाने वाला यह मैच रद्द भी हो सकता है।

दरअसल, रविवार को मेलबर्न (Melbourne) में खेले जाने वाले मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। जिस वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाले मैच के ओवरों में कटौती हो सकती है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को 80 से 90 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इस दौरान एक से पांच मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है।

मेलबर्न में शुक्रवार की शाम को बारिश हुई है। वहीं, रविवार को भी बारिश की संभावना जताई जा रहे है। यदि ऐसा हुआ तो क्रिकेट के फैंस के लिए यह निराशाजनक होगा।हालांकि, स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि बारिश हुई भी तो इस मैदान में उससे निपटने के लिए सुविधाएं मौजूद है। बता दें कि, इस महामुकाबले के सभी टिकट चंद मिनटों में बिक गए थे और मैदान में लगभग 80 से 90 प्रतिशत भारतीय टीम के फैंस मौजूद रहेंगे।

बता दें कि, 2016 में भी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच के बीच बारिश हुई थी। लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान की शानदार ड्रेनेज सिस्टम (जल निकासी प्रणाली) के कारण मैच पूरे ओवरों का हुआ था। हालांकि, मेलबर्न में भी इस तरह की सुविधाएं मौजूद है। लेकिन बारिश के कारण यह मैच नहीं हुआ तो, विक्टोरिया राज्य क्रिकेट संघ को फैंस को टिकट के पैसे वापस करने होंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.