बेटे ने पिता की हत्या कर शव के पांच टुकड़े किए, दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत; पुलिस जांच में खुलासा

0 338

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बरूईपुर इलाके में एक सेवानिवृत्त नौसैनिक का क्षत-विक्षत शव मिला है। दरअसल, नौसैनिक के बेटे ने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस जांच में जुटी थी। इसी बीच पुलिस ने नौसैनिक का शव बरामद कर लिया। मामले की जांच की गई तो पता चला कि बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता की हत्या की थी। इसके बाद शव को आरी से काट दिया था। दोनों ने शव के पांच टुकड़े कर उसे ठिकाने लगा दिया।

पुलिस के मुताबिक, 19 नवंबर को एक तालाब से एक पूर्व नौसेना अधिकारी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान उज्ज्वल चक्रवर्ती के रूप में हुई है। उनकी उम्र 55 साल के करीब है। वे भारतीय नौसेना के पूर्व गैर-कमीशन अधिकारी थे। वे 2000 में रिटायर हुए थे। शव प्लास्टिक में लिपटा हुआ पाया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्यों ने 15 नवंबर को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इससे पहले 14 नवंबर को उनके परिवार में काफी झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान बेटे ने पिता पर हमला कर दिया। इस दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद बेटे ने शव के पांच टुकड़े किए और मां के साथ मिलकर सभी को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें शराब पीने की लत थी। पुलिस ने फिलहाल शव का ऊपरी हिस्सा बरामद किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.