जेल की कोठारी में भोजन करते सत्येन्द्र जैन का नया वीडियो वायरल

0 443

नयी दिल्ली: दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वह तिहाड़ जेल में अपनी कोठरी में खाना खा रहे है। पहले यह दावा किया गया था कि जैन ने अपना वजन कम कर लिया है, लेकिन नए वीडियो में उन्हें जेल की कोठरी के अंदर विभिन्न डिब्बा बंद खाना और फल खाते हुए देखा जा सकता है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था जिसमें श्री जैन जेल की कोठरी के अंदर पैर और सिर की मालिश करा रहे थे।

इस बीच, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आरोप लगाया कि एक मंत्री जो जेल में सजा काट रहा है, उसे मंत्री पद से हटाने के बजाय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन्हें जेल में सारी सुविधाएं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री केजरीवाल की कथनी और करनी बिल्कुल विपरीत है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि नए वीडियो में श्री जैन को फल और सूखे मेवे खाते हुए देखा जा सकता है। यह जेल नियमों के खिलाफ है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.