काबुल गोलीबारी में पांच लोगों की मौत, एक घायल

0 611

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को एक मस्जिद के भीतर हुई गोलीबारी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस प्रवक्ता खालिद ज़ादरान ने यह जानकारी दी। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में इस जानकारी की पुष्टि करते हुए कहा कि काबुल में एक मस्जिद के भीतर एक सैनिक ने नमाज के लिए आये लोगों पर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।

अधिकारी ने कहा कि काबुलसिटी के पूर्वी छोर पर स्थित डिस्ट्रिक 09 पुलिस थानाक्षेत्र के खावजा रवाश में एक मस्जिद के भीतर यह गोलीबारी हुई। प्रांरभिक जांच में पता चला है कि किसी पुरानी रंजिश के कारण इस खूनी घटना को अंजाम दिया गया। जांच की जा रही है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जायेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.