IND VS WI Series : रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का धमाल, पूरी की क्लीन स्वीप की हैट्रिक

0 902

IND VS WI Series :रविवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में तीसरे व आखिरी टी-20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 17 रनों से हराकर वनडे के बाद टी-20 सीरीज में भी उसका 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 184 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज इतने ओवर में नौ विकेट पर 167 रन ही बना पाई।निकोलस पूरन ने 61 रनों की एक और शानदार पारी खेलकर सीरीज में लगातार तीसरा अर्धशतक जमाया, लेकिन इस बार भी वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए।

 

भारत ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट और दूसरे में आठ रन से हराया था। बतौर फुलटाइम कप्तान रोहित शर्मा की यह तीसरी सीरीज जीत के साथ-साथ क्लीन स्वीप की हैट्रिक भी है।रोहित की कप्तानी में भारत ने सबसे पहले न्यूजीलैंड को घरेलू टी-20 सीरीज में 3-0 से हराया था, उसके बाद भारत दौरे पर आई विंडीज टीम को वनडे सीरीज में 3-0 से मात दी और अब टी-20 सीरीज में भी 3-0 से उसका सूपड़ा साफ कर दिया। यह जीत यह बयां करने को काफी है कि इसी साल आस्ट्रेलिया में होने वाले अगले टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की तैयारी सही दिशा में चल रही है।

 

 

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.