Putin:पुतिन ने डोनेट्स्क-लुंहास्क को स्वतंत्र देश घोषित किया, शहर में सेना की तैनाती शुरू

0 768

Putin: यूक्रेन के दो प्रांतों लुहांस्क-डोनेट्स्क को रुस ने आजाद देश घोषित कर दिया है। Vladimir Putin ने सोमवार को इसकी घोषणा की किया। इस ऐलान के साथ ही पुतिन ने लुहांस्क-डोनेट्स्क और अलगाववादियों के कब्जे वाले इलाके में भारी मात्रा में सेना तैनात कर दी है । Putin के इस कदम के बाद ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने Emergency Meeting बुलाई है जो अभी चल रही है।

Emergency Meeting ने भारत ने रूस के कदम पर चिंता जाहिर की। UNSC में भारत के प्रतिनिधि TS.तिरुमूर्ति ने कहा- यह कदम से शांति और सुरक्षा बडा खतरा है । यह समस्या केवल डिप्लोमैटिक बातचीत के जरिए सुलझ सकती है। उधर अमेरिका ने कहा कि रूस का यह कदम यूक्रेन में घुसपैठ के लिए है। तो हम भी जबाब देने तैयार है । दोनो देश के बीच बढते तनाव के कारण भारत ने अपने नागरिको को वापस बुलाने की प्रकिया तेज कर दी है . आज भारत की फ्लाइट UKRAIN के लिए रवाना होगी.

यूक्रेन तनाव पर UNSC की मीटिंग में रूस का कहना है कि हम इस मसले के डिप्लोमैटिक हल के लिए तैयार है । हालांकि, हमारा डोनबास इलाके में खून-खराबे का कोई इरादा नहीं है . वही भारत के स्थाई प्रतिनीधी TS.तिरुमूर्ती ने इस पर चिंता जताई है . कहा इसे बाचतीच से हल किया जा सकता हैा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा की वह अपने क्षेत्रीय इलाकों को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। रूस के इस फैसले पर अमेरिका ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन जल्द ही एक आदेश जारी करेंगे, जो अमेरिकी नागरिकों को लुहांस्क और डोनेट्स्क क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट से रोकेगा

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.