इस्लामिक स्टेट का प्रमुख अबू हसन अल-कुरैशी की मौत

0 415

नई दिल्ली: आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) का प्रमुख अबू हसन अल-हाशिमी अल-कुराशी युद्ध में मारा गया। आईएसआईएस के एक प्रवक्ता ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की। वहीं, नए आतंकी अबू अल-हुसैन अल-हुसैनी अल-कुरैशी को संगठन नया खलीफा घोषित किया है।

आईएसआईएस के एक प्रवक्ता ने कहा कि हाशिमी “अल्लाह के दुश्मनों के साथ लड़ाई में” मारा गया। हालांकि, उन्होंने अपनी मृत्यु की तारीख या किन परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हुई, इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, ISIS के प्रवक्ता ने एक ऑडियो संदेश भेज कर आतंकी संगठन में हुए इस बदलाव के बारे में जानकारी साझा की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.