राजस्थान में मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत दूध पीने से 27 छात्राएं बीमार

0 412

जयपुर: राजस्थान के हनुमानगढ टाऊन में एक राजकीय बालिका विद्यालय में मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत दूध पीने से 27 छात्राओं को उल्टी और मिचली आने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हनुमानगढ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. ओ पी चाहर ने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत कक्षा एक से आठ तक की छात्राओं को पाउडर का दूध वितरित किया गया था।

उनका कहना है कि दूध के पीने के बाद 27 छात्राओं को उल्टी और मिचली आने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि 22 छात्राओं को उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि पांच छात्राओं का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि पाउडर में मिलाये गये पानी का नमूना जांच के लिये भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 29 नवंबर को बाल गोपाल योजना एवं मुख्यमंत्री नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण योजना आरंभ की थी जिसके तहत मिड-डे मील कार्यक्रम से लाभान्वित राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, मदरसों एवं विशेष प्रशिक्षण केन्द्रों में अध्ययनरत पहली से आठवीं तक की कक्षाओं के बच्चों को पाउडर मिल्क से तैयार दूध मंगलवार और शुक्रवार को उपलब्ध कराया जाएगा।

विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी जवाब दें, कुछ दिन पूर्व ही आधी अधूरी तैयारी और आनन फानन में आपके द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत दूध पीने से हनुमानगढ़ में 16 बच्चियों की तबीयत खराब होने का जिम्मेदार कौन है? कम से कम नौनिहालों के जीवन से तो खिलवाड़ ना करें।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.