कटनी में पटरी से उतरे मालगाड़ी के दो डिब्बे, कई ट्रेनें प्रभावित

0 320

कटनी। जबलपुर मंडल के कटनी-मैहर रेल खंड (Katni-Maihar Rail Section of Jabalpur Division) पर कटनी से लगभग 27 किलोमीटर दूर एक मालगाड़ी के दो डिब्बे रविवार रात पटरी से उतर गये, जिससे डाउन दिशा की ओर गाड़ियों का परिचालन पर असर (effect on train operation) पड़ा। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे रेलवे के अमले ने ट्रैक क्लीयर (track clear) करने का काम शुरू कर दिया, जो देर रात तक चला।

अधिकारिक जानकारी के अनुसार पूना से चलकर जबलपुर से कटनी होकर रंगिया जा रही मालगाड़ी रविवार की रात लगभग 21.30 बजे मेन लाइन से डाउन लाइन पर आ रही थी। इसी दौरान उक्त मालगाड़ी के 06 और 07 नम्बर के कोच पटरी से उतर गए। तुरन्त मालगाड़ी को रोक कर रेलवे कंट्रोल को सूचित किया गया। इस दुर्घटना से जबलपुर से लखनऊ जा रही चित्रकूट एक्सप्रेस, को कटनी साउथ मे तथा गंगा कावेरी ट्रेन नंबर 12669 को झुकेही स्टेशन पर रोका गया।

दुर्घटना के बाद रेलवे का दल स्थल पर पहुंचा और ट्रैक सुधार का कार्य प्रारंभ किया। कटनी से पहले पकरिया रेलवे स्टेशन पर यह घटना हुई। चित्रकूट एक्सप्रेस 15206 को दूसरे मार्ग से निकाला। वहीं लगभग रात 12:30 बजे तक ट्रैक क्लियर कर दिया गया, जिसके बाद रेल यातायात बहाल हो गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.