शिवसेना सांसद ने राज्यसभा में उठाया एम्स साइबर हमले का मुद्दा

0 403

नई दिल्ली: शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एम्स साइबर हमले का मुद्दा उठाया, जिसने प्रमुख चिकित्सा संस्थान की सेवाओं को प्रभावित कर दिया था। चतुर्वेदी ने कहा कि यह देश के लिए एक गंभीर खतरा है क्योंकि भविष्य के युद्ध साइबर दुनिया में लड़े जाएंगे।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मुख्य भवन में रैनसमवेयर हमले के दो सप्ताह बाद छह दिसंबर को सर्वर सुविधाएं फिर से शुरू हो गईं। एम्स का सर्वर डाउन होने के बाद अस्पताल ने मैनुअल भर्ती के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए थे। नए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिड्यूर्स (एसओपी) में कहा गया है कि ई-अस्पताल के बंद होने तक अस्पताल में मरीजों का प्रवेश, डिस्चार्ज या स्थानांतरण मैन्युअल रूप से किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.