उत्तर भारत में घने कोहरे के साथ शीतलहर! यहां होगी बारिश, जाने देशभर में मौसम का हाल

0 466

नई दिल्ली: मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली (capital Delhi) सहित पूरे उत्तर भारत (North India) में घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में कोहरे को अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसी तरह, हिमालय से शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले 4 से 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर के साथ कोहरे की संभावना है।

वहीं दूसरी ओर अगले 24 घंटों में अंडमान- निकोबार के दक्षिणी हिस्सों में एक या दो बार हल्की से भारी बारिश हो सकती है। तटीय तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट भी पर हल्की बारिश की संभावना है। कर्नाटक, तमिलनाडु के अंदरूनी हिस्सों और केरल के कुछ हिस्सों में भी बारिश की पूरी संभावना बताई जा रही है।

उत्तर भारत में इस समय तेजी से ठंड पड़ रही है। घने कोहरे के कारण रोड एक्सीडेंट के मामले बढ़े हैं। आए दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में रोड एक्सीडेंट के मामले देखे जा रहे हैं। हाल ही में यमुना एक्सप्रेसवे पर गति को लेकर पाबंदियां लगाई गई हैं। वहीं महाराष्ट्र और गुजरात में भी अगले कुछ दोनों के लिए हल्की ठंड बढ़ सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.