PAK को एशिया कप की मेजबानी छिनने का डर, जय शाह से मिलेंगे PCB अध्यक्ष नजम सेठी

0 370

इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अब एशिया कप की मेजबानी छिनने का डर सताने लगा है। जानकारी है कि पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी इन दिनों भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह से मिलना चाह रहे हैं। दरअसल नजम सेठी को इसी साल होने वाले एशिया कप की मेजबानी को लेकर बात करनी है।

बता दें कि आज दुबई में इंटरनेशनल लीग टी20 का उद्घाटन होना है। नजम सेठी ने भी इस मौके पर पहुंचकर बीसीसीआई सचिव जय शाह के आने पर उनसे एशिया कप की मेजबानी अधिकारों को लेकर बात करने का प्लान बनाया है। पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि नजम सेठी एसीसी (एशियन क्रिकेट काउंसिल) सदस्यों से संबंधों पर काम करना चाहेंगे, ताकि सितंबर में पाकिस्तान में एशिया कप की मेजबानी सुनिश्चित हो सके।

हालांकि बीसीसीआई की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इंटरनेशनल लीग टी20 के उद्घाटन समारोह में जय शाह या कोई और अधिकारी जाएंगे भी या नहीं। इसके अलावा अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि शाह पीसीबी अध्यक्ष से अनौपचारिक बात करना चाहेंगे भी या नहीं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.