महाराष्ट्र: नासिक बस हादसे पर CM शिंदे ने जताया शोक, मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये देने की घोषणा, दिए जांच के आदेश

0 319

नई दिल्ली/मुंबई. जहां आज महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक-शिरडी हाईवे (Nasik Shirdi Highway) पर एक बस ट्रक से टकरा गई। वहीं इस हादसे इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बस में सवार लोग साई बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे।

वहीं इस घटना पर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने लोगों की मौत पर अपना शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है. साथ ही CM शिंदे ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के अहम आदेश भी दिए हैं।गौरतलब है कि, ठाणे से एक निजी लग्ज़री बस अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी। उन्होंने बताया कि हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब सात बजे हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.