गृह मंत्री अमित शाह ने राजौरी आतंकवादी हमले की जांच NIA को सौंपी

0 372

जम्मू: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजौरी जिले में आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों से मिलने और जम्मू-कश्मीर (जम्मू-कश्मीर) में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए जम्मू पहुंचे और उच्च स्तरीय बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा राजौरी आतंकवादी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी गई है। NIA और जम्मू पुलिस दोनों मिलकर इस घटना की जांच करेगी। विगत डेढ़ साल में जितनी भी घटनाएं हुईं हैं उन्हें भी सामने रखते हुए जांच की जाएगी।

गृहमंत्री शाह ने ये भी कहा की सिक्योरिटी एजेंसी के सभी पहलूओं को और सभी प्रकार की जितनी भी एजेंसियां जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा में लगी है उनके साथ एक विस्तृत चर्चा हुई है। आने वाले दिनों में एक बहुत सुरक्षित ग्रीड बनाने की तैयारी की जाएगी। BSF, CRPF, सेना या जम्मू कश्मीर पुलिस हो सभी मुस्तैद है। आतंकवादी ग्रुपों के सपोर्ट सिस्टम से लेकर सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। संपूर्ण 360 सुरक्षा चक्र बनाने पर चर्चा की गई। हमारी जितनी भी सूचना की एजेंसी हैं उनसे भी बात की गई है।

अमित शाह ने कहा मृतकों के परिवार वालों से मैंने फोन पर बात की है। मैं उनसे मुलाकात के लिए वहां खुद जाने वाला था लेकिन आज मौसम के कारण हम वहां पहुंच नहीं पाए। उनकी बातों को सुना है और मैंने उपराज्यपाल मनोज जी से भी बात की है। जान गंवाने वालों का हौसला देश के लिए उदाहरण रूप है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.