अग्निपथ योजना मील का पत्थर साबित होगी: पीएम मोदी

0 338

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि अग्निपथ योजना मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री ने तीनों सेनाओं में भर्ती की अल्पकालिक योजना अग्निपथ के पहले बैच के अग्निवीरों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद के दौरान यह बात कही।

उन्होंने अग्निवीरों को बधाई दी और कहा कि “यह परिवर्तनकारी नीति हमारे सशस्त्र बलों को मजबूत करने और उन्हें भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करने में एक गेम चेंजर होगी।”

प्रधानमंत्री ने पुष्टि की है कि युवा अग्निवीर सशस्त्र बलों को और अधिक युवा और तकनीक की समझ रखने वाले बनाएंगे।

मोदी ने अग्निवीरों से अपनी पसंद के क्षेत्रों में अपने कौशल को बेहतर बनाने पर काम करने के साथ-साथ नई चीजें सीखने के लिए उत्सुक बने रहने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी में युद्ध लड़ने का तरीका बदल रहा है।

संपर्क रहित युद्ध के नए मोर्चो और साइबर युद्ध की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से उन्नत सैनिक हमारे सशस्त्र बलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि कैसे यह योजना महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाएगी और इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि कैसे महिला अग्निवीर नौसेना बलों में गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह तीनों बलों में महिला अग्निवीरों को देखने के लिए उत्सुक हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.