महाराष्ट्र: मुंबई में कोरोना का खात्मा! पिछले 24 घंटे में नहीं आया एक भी केस

0 326

मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना महामारी के मामले में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना का एक भी नया केस दर्ज नहीं किया गया है। साथ ही कोरोना से कोई मौत की खबर भी सामने नहीं आई है।

बीएमसी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में कोरोना के अब तक 1,155,262 केस सामने आए हैं। आज एक भी मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 19,749 पर स्थिर है। लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं।

मुंबई में फिलहाल 14 एक्टिव केस है। आज एक मरीज कोरोना से ठीक हुआ है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1,135,501 हो गई है। शहर में आज रिकवरी रेट 98% दर्ज किया गया है।

BMC के मुताबिक मुंबई में अब तक मिले केस में 8,33,258 एसिम्टोमैटिक रहे। फिलहाल तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। किसी को भी ऑक्सीजन की जरुरत नहीं पड़ी है। शहर में आज 873 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.