खेलो इंडिया यूथ गेम्स: मप्र की हॉकी टीम इतिहास रचने को तैयार, फाइनल में पहुंची दोनों टीम

0 403

भोपाल : मध्यप्रदेश की मेजबानी में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। मध्यप्रदेश की पुरुष और महिला हॉकी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले जाने वाले फाइलन मैच में लड़कियों का सामना झारखंड और लड़कों का मुकाबला ओडिशा से होगा।

गुरुवार को खेले गए महिलाओं के हॉकी मैच में हरियाणा के विरुद्ध सेमीफाइनल में भूमिक्षा साहू के 2 गोल ने मध्यप्रदेश को 2-0 से जीत दिला कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि लड़कों ने पंजाब को 5-1 से हराया। लड़कों में मोहम्मद जैद खान ने एमपी टीम के लिए पाँचवें मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद 13वें मिनट के बाद अली अहमद ने मेजबान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। एमपी के लिए तीसरा गोल मोहम्मद जैद खान ने 28वें मिनट में किया। मोहम्मद कोनैन डैड ने अपनी टीम के लिए आखिरी दो गोल किए। 37वें मिनट में मनमीत सिंह की ओर से जवाबी कार्रवाई में एक मात्र गोल करने में सफल रहने वाली पंजाब की टीम अब कांस्य पदक मैच में झारखंड से भिड़ेगी।

मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम की कोच नेहा रावत ने कहा कि 4 फरवरी से शुरु हुए हॉकी के मुकाबलों में मध्यप्रदेश की टीम ने अपना वर्चस्व बरकरार रखते हुए जीत का न्यूनतम अंतर 5-0 का रखा था। हरियाणा के खिलाफ सेमीफाइनल मैच एक कड़ा मुकाबला था और हमने अपने गेम प्लान के मुताबिक खेला और 2-0 से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल मैच के लिए जगह पक्की की।

मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की स्थापना वर्ष 2006 में की गई थी। ग्वालियर में हॉकी अकादमी में दो टर्फ और एक फाइव-ए-साइड मैदान है। वर्तमान में, अकादमी में अंडर-14 सहित विभिन्न आयु समूहों में 70 से अधिक नवोदित हॉकी खिलाड़ी हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.