पिज्जा खाने की थी चाहत, लेकिन पड़े लात घूंसे; डोमिनोज के कर्मचारियों ने की ग्राहक से मारपीट

0 428

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में रहने वाले प्रबंधक को पिज्जा आर्डर लेट डिलीवरी का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों ने प्रबंधक के साथ मारपीट की। मारपीट की घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दर्ज कराई गई रिपोर्ट में वरुण राणा ने कहा है कि वह एक आइटी कंपनी में प्रबंधक है। वह सोसाइटी में परिवार के साथ रहते है। मंगलवार रात साढ़े आठ बजे उन्होंने परिवार के सभी लोगों के लिए डोमिनोज से पिज्जा आर्डर किया। पिज्जा की दुकान सोसाइटी की ही मार्केट में है।

डेढ़ घंटे तक जब आर्डर नहीं आया तो वरुण सोसाइटी में पिज्जा की दुकान पर गए। उन्होंने पिज्जा नहीं पहुंचाने की वजह पूछी तो उन्हें बताया गया कि सामान खत्म है। उन्होंने कहा कि अगर सामान खत्म था तो उनका आर्डर क्यों लिया गया। उनका परिवार पिछले डेढ़ घंटे से भूखा बैठा है। आरोप है कि विरोध करने पर पिज्जा दुकान के कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार कर मारपीट की।

पीड़ित वरुण ने बताया कि उनके हाथ का आपरेशन हुआ है। मारपीट के बाद उसी स्थान पर दोबारा चोट लग गई है। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.