दिल्ली – वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, अब हफ्ते में पांच दिन चलेगी

0 156

नईदिल्ली: दिल्ली से वाराणसी के बीच सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत (Vande Bharat Delhi To Varanasi) ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी। अभी तक यह ट्रेन हफ्ते में चार दिन चल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इस ट्रेन के फेरे इस सप्ताह से बढ़ा दिए जाएंगे। देश में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत के साथ ही सफर करना बेहद आसान हो गया है। जिन शहरों के बीच की दूरी तरह करने में कई घंटे लगा करते थे अब वो सफर पता ही नहीं चलता है। देश में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली से वाराणसी के बीच वंदे भारत (Vande Bharat Delhi To Varanasi) चलाने की शुरुआत 18 फरवरी, 2019 से हुई थी।

इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से दिल्ली से वाराणसी पहुंचने में सुपरफास्ट ट्रेनों के मुकाबले तीन घंटे तक समय कम लग रहा है। यह सफर तीन घंटा कम हो गया है। इससे लोगों को काफी सुविधा मिली है। वंदे भारत दिल्ली से वाराणसी पहुंचने में 8 घंटे लेती है। वहीं सुरफास्ट ट्रेनों की बात करें तो यही सफर वह करीब साढ़े ग्याहरा से 12 घंटे में पूरा कर रही हैं। यह वंदे भारत जब से शुरू हुई है इसकी एक भी सीट खाली नहीं गई है। लोगों को इसमें सफर करना बहुत पसंद है। मुंबई और गांधीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के बाद यह दूसरी सबसे लोकप्रिय ट्रेन है।

तीन साल तक लगातार चलने के बाद पहली वंदे भारत ट्रेन का पूरा हुलिया बदल चुका है। रेलवे ने पहले दो ऐसे ट्रेनसेट तैयार करने के बाद स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित सेमी-हाईस्पीड ट्रेन को अपग्रेड किया है। ट्रेन के दूसरे संस्करण में कई और सुविधाओं को जोड़ा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेनों के दूसरे संस्करण को 5,000 किमी के बजाय 10,000 किमी तक चलने के बाद की दौड़ के बाद पूरे ओवरहाल की जरूरत होगी। मौजूदा समय में वंदे भारत ट्रेनें दिन भर चलती हैं और कोई एक्स्ट्रा रेक नहीं हैं।

बता दें कि यह वंदे भारत नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलती है और दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचती है। वहीं वाराणसी से यह ट्रेन दोपहर 3 बजे चलती है और रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। इस वंदे भारत ने ट्रैवल के समय को 13 घंटे से घटाकर 8 घंटे कर दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.