फेसबुक पैरेंट कंपनी मेटा एक और बार करेगी छंटनी, 10,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

0 528

नई दिल्ली: फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स और एक बार बड़े पैमाने पर छंटनी करने वाली है। मेटा ने मंगलवार को कहा कि, वह 11,000 कर्मचारियों को जाने के चार महीने बाद 10,000 नौकरियों में कटौती करेगी। बता दें कि, मेटा पहली बिग टेक कंपनी है जिसने दूसरे दौर की बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की है।

कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को एक संदेश में कहा, “हम अपनी टीम के आकार को लगभग 10,000 लोगों तक कम करने और लगभग 5,000 अतिरिक्त खुली भूमिकाओं को बंद करने की उम्मीद करते हैं।”

इससे पहले हुई थी 11 हजार कर्मियों छंटनी
उल्लेखनीय है कि, पिछले साल फेसबुक पैरेंट कंपनी मेटा ने करीब 11 हजार कर्मियों को नौकरी से निकाला था। मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि साल 2023 एक दक्षता का वर्ष होगा। ऐसे में कंपनी में कुछ परियोजनाओं को बंद करने की संभावना है।

2022 के बाद अब तक 3 लाख कर्मचारियों की गई नौकरी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने बिजनेस को मजबूत करना चाहती है, जिस कारण परियोजनाओं को बंद करने पर विचार कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेज़ॉन, माइक्रोसॉफ्ट, समेत कई दिग्गज टेक कंपनियों ने पिछले साल बड़ी संख्या में छंटनी की है। Layoffs.fyi के अनुसार, 2022 में 3 लाख कर्मचारियों की नौकरी गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.