बेकाबू हो रही संक्रमण की रफ्तार, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 11,109 नए मामले सामने आए

0 257

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती दिख रही है। कोरोना के मामलों में फिलहाल कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। मामले बढ़ने के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 11,109 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के एक्टिव केस अब 50 हजार के पास हो गए हैं। कल यानी गुरुवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 44,998 थी, जबकि अब ये 49,622 हो गई है।

देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 220.65 करोड़ से ज्यादा खुराक लग चुकी है। कोविन वेबसाइट पर मिली जानकारी के मुताबिक, 102.74 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इसकए अलावा 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसके अलावा 22.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.