घर के सामने दफनाया जाएगा असद का शव, UP पुलिस करेगी गुलाम को सुपुर्द-ए-खाक

0 291

लखनऊ: उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और माफिया गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के शव को उसके ननिहाल के घर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. माफिया गैंगस्टर अतीक अहमद के ससुर यानी कि असद अहमद के नाना ने उसका शव लेने दावा किया. असद अहमद के नाना के दावे के बाद अतीक अहमद की पत्नी के मायके के घर के सामने कसारी मसारी स्थित कब्रिस्तान में असद अहमद के शव को दफनायाजाएगा.

वहीं एनकाउंटर में मारे गए शूटर गुलाम का शव लेने से उसके पिरजनों ने इनकार दिया है. अब पुलिस खुद गुलाम के शव को सुपुर्द-ए-खाक करेगी. बता दें कि गुरुवार को झांसी में उमेश पाल हत्याकांड मामले के आरोपी असद और शूटर गुलाम उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों मारे गए थे. इन दोनों के सिर पर यूपी पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था. असद और शूटर गुलाम दोनों प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी थे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.