भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में फैली सनसनी

0 334

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, लगातार गोली मारने की वारदात सामने आ रही है। आज रात ऐसे ही एक सनसनीखेज मामले में द्वारका जिला के मटियाला रोड पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। बीजेपी के स्थानीय नेता को कई गोलियां मारी जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मृतक नेता की पहचान सुरेंद्र मटियाला के रूप में हुई है। वह नजफगढ़ जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे और काउंसलर का चुनाव लड़ चुके थे।

बीजेपी नेता को गोली मारने वाले मामले पर द्वारका जिला के डीसीपी एम हर्षवर्षधन ने बातचीत की है। उन्होंने बताया कि अभी मौके पर मामले की छानबीन में पता चला की सुरेंद्र मटियाला को कई गोली मारी गई है। उनको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। उस समय गोली मारी गई जब वे ऑफिस में थे। जांच में और जो भी जानकारी सामने आएगी तुरंत उसे अपडेट किया जाएगा। पुलिस की कई टीम लगा दी गई है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.