Corona Update: बीते 24 घंटों में भारत में कोविड के 9,111 नए मामले दर्ज,27 मौतें

0 264

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में सोमवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 9,111 नए मामले दर्ज किए गए। ये मामले रविवार को दर्ज 10,093 के मुकाबले थोड़े कम हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले 60,313 हैं। रिकवरी रेट 98.68 फीसदी है।

डेली पॉजिटिविटी रेट 8.40 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.94 प्रतिशत है। देश में महामारी से कुल ठीक होने वालों की मरीजों की संख्या 4,42,35,772 है। अब तक 92.41 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें पिछले 24 घंटों में किए गए 1,08,436 टेस्ट शामिल हैं।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.66 करोड़ वैक्सीन की डोज (95.21 करोड़ सेकंड डोज और 22.87 करोड़ प्रिकॉशन डोज) दी जा चुकी है

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.